30-January-2020


ब्रेकिंग जशपुर:16 साल की नाबालिग से रचाया विवाह ,पत्नि घर से भागी और हो गया बखेड़ा ,पुलिस ने किया……



जशपुर मुनादी ।।

जशपुर जिले के पत्थलगाँव इलाके से एक व्यक्ति के द्वारा नाबालिग से विवाह कर 2 महीने से घर मे रखने का मामला सामने आया है।इसका खुलासा तब हुआ जब आदमी ने बुधवार को अपनी नाबालिग पत्नि को गुस्से में मार पीट कर दिया और पत्नि गुस्से में घर छोड़कर दूसरे गांव आ गयी।पत्थलगांव के ग्राम तिलडेगा(शिकारी) पारा निवासी तिहारु शिकारी नाम का व्यक्ति अपने से कम उम्र की लड़की उम्र 16 वर्ष निवासी उडीसा से पिछले 2 महीने पूर्व शादी कर अपने घर पत्थलगांव तिलडेगा में रहता था। कल रात अपनी पत्नी से उसने मारपीट किया।जिससे गुस्सा होकर 16 वर्षीय पत्नि करीब 10 बजे अपने घर तिलडेगा से अकेले पैदल निकल गई और पत्थलगांव से करीब 23 किलोमीटर दूर (तमता) बालाझर जंगल तरफ सुनसान रास्ते की ओर जाने लगी। उसी रास्ते में शैलेश शर्मा के घर के पास वह रुक गयी और शैलेश शर्मा के घर में काम माँगने के विषय में बोली तभी उसकी हालत और उम्र को देखते हुए शर्मा ने तत्काल पत्थलगांव थाना को सूचना दिया गया। और सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और उसे पूछ ताछ के लिए पत्थलगांव थाना ले गई।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News