30-January-2020


दिन भर महाबन्द को सफल बनाने दरवाजे दरवाजे जाकर अपील करते रहे और शाम होते ही हो गया ये काम, देखिये वीडियो और पढ़िये क्या हुआ आज दिन भर जशपुर में …..



जशपुर मुनादी।।

सीआरपीएफ की 81वीं बटालियन को जशपुर से हटाए जाने के विरोध में कल याने शुक्रवार को बुलाये गए जशपुर महाबन्द के मामले में आज देर शाम उस वक़्त नया मोड़ आ गया जब जशपुर कलेक्टर नीलेश क्षीर सागर ने संघ के प्रतिनिधियों को बुलाकर फिलहाल सीआरपीएफ कैम्प को हटाने पर रोक लगाने का भरोसा दे दिया।कलेक्टर के इस भरोसे के बाद सारा दिन कल महानंद को सफल बनाने में लगे रहे व्यपारी संघ ने कल का बंन्द स्थगित कर दिया।

आपको बता दें कि बुधवार को जशपुर के व्यापारी संघ ने एक बैठक कर यहां से सीआरपीएफ कैम्प को हटाए जाने का विरोध किया था और विरोध में शुक्रवार को जशपुरमे महाबन्द बुलाया था ।महानंद नतलब ये कि शहर की एक भी दुकान नही खुकेगी ।

https://youtu.be/7ugqPiE66JE


इस बंन्द को सफल बनाने के लिए व्यापारी संघ सुबह से ही शहर के व्यापारियों के दुकानों में जा जाकर कल के बंन्द को सफल बनाने की अपील कर रहे थे लेकिन शाम होते ही बंन्द को स्थगित करना पड़ा क्योंकि तब तक कलेक्टर सीआरपीएफ के उपर के अधिकारियों से बात चीत कर समाधान निकाल चुके थे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News