30-January-2020


Munaadi breaking - बैंक एटीएम लूट का आरोपी रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर पकड़ाया, घटना का था मास्टरमाइंड, लाखों का ...........



रायगढ़ मुनादी।।

बिहार राज्य के औरंगाबाद जिले के हरिहागंज थाना अंतर्गत एक एटीएम लूट के आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने रेलवे स्टेशन पर धार दबोचा। उन्हें सूचना मिली थी कि ATM लूट का मास्टर माइंड राकेश उर्फ करण महतो रायगढ़ के रेलवे बंगलापारा स्थित अपने रिश्तेदार के घर गृह प्रवेश में हिस्सा लेने आ रहा है तो उसे रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर धार दबोचा। इस मामले के दो और आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं।

राकेश महतो जो बिहार के ही औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना के पिलखी का रहने वाला है ने अपने साथियों के साथ हरिहरगंज थाना अंतर्गत एक ATM को तोड़कर लगभग 22 लाख लूट लिए। जांच के बाद हरिहरगंज पुलिस ने इस मामले के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन इस घटना का मास्टरमाइंड राकेश उनकी पकड़ में न आ सका। अंततः हरिहरगंज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि राकेश रायगढ़ अपने रिश्तेदार के गृह प्रवेश की पूजा में हिस्सा लेने आया है। हरिहरगंज पुलिस ने इस बात की सूचना रायगढ़ कोतवाली थाना प्रभारी RN Singh को इसकी सूचना दी, और कोतवाली थाना प्रभारी ने उसे घर दबोचा।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News