जशपुर मुनादी।।
जशपुर जिले के क्षेत्र क्रमांक 5 के कांग्रेस समर्थित डीडीसी प्रत्याशी विनय प्रकाश एक्का ने भाजपा समर्थित डीडीसी प्रत्याशी लालदेव राम भगत को मिली तकरीबन 4000 से जीत पर आपत्ति दर्ज कराई है।विनय एक्का ने आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी को आवेदन देकर जीत पर कड़ी आपत्ति दर्ज करते हुए री काउंटिंग का आग्रह किया है।उन्होंने अपने आवेदम मे बताया है कि कल तक उन्हें सभी बूथों से बढ़त मिल रही थी लेकिन आज उन्हें 4000 वोटों से पराजित बताया जा रहा है। पराजित होने की अधिकृत जानकारी मिलने के बाद विनय शाम 4 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी के पहुँचे और 2 पेज की शिकायत में गणना पर्ची में हेर फेर की पूरी कहानी बयां किया है । उन्होंने बताया कि वे अपने आवेदन की कार्यवाही का अपडेट जानने जब वे देर शाम जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय पहुंचे तो जिला निर्वाचन अधिकारी में उन्हें कोई भी अधिकारी नही मिला और वे घण्टे भर से कलेक्टोरेट में बैठकर अधिकारी का इंतजार कर रहे हैं।
आपको बता दें कि जिले के बगीचा से भी आज ऐसा ही मामला सामने आया था जिसमे 23 नम्बर क्षेत्र के बीडीसी प्रत्याशी बालकिशोर किसान ने दूसरे पीठासीन अधिकारी से मतगणना कराकर वोट की गिनती में भारी हेर फेर का आरोप लगाया लेकिन अधिकारियो ने उसका आवेदन लेने तक से इनकार कर दिया था और यह जवाब दिया कि अब इसमें वे कुछ नही कर सकते जो भी करेगा हाईकोर्ट करेगा

