31-January-2020


जशपुर के इस स्कूल में तिरंगा तो उल्टा फहराया ही राष्ट्रीय गान भी उल्टा-पुलटा..यकीन न आये तो देखिये वीडियो



जशपुर मुनादी//

जशपुर जिले के एक प्राथमिक शाला में बिगत 26 जनवरी याने गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूल के शिक्षको और पंचायत के पढ़े-लिखे कर्मचारियों के समक्ष स्कूल में तो झंडा उल्टा फहराया ही गया साथ ही साथ राष्ट्रीय गान भी उल्टा पुलटा गाया गया ।इसका खुलासा तब हुआ जब कुछ ग्रामीणों के द्वारा उस दिन का लिया गया वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
यह पूरा मामला फरसाबहार विकासखंड के हाथीबेड ग्राम पंचायत के प्राथमिक शाला की है ।यहां गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी ध्वजारोहण किया जा रहा था और ध्वजारोहण में नियम के मुताबिक सभी शिक्षक ,पंचायत के कर्मचारियों के साथ साथ गाँव के गणमान्य नागरिक भी मौजूद थे लेकिन यहां हर वर्ष की भांति न तो अच्छे से ध्वजारोहण हुआ न ही अच्छे से राष्ट्रीय गान गाया गया ।
हमारे पास मौजूद वीडियो को जरा आप भी देखिये और सुन लीजिए ,इस वीडियो में झंडा को उल्टा फहराते हुए साफ साफ तो देखा ही जा रहा है साथ ही साथ राष्ट्रीय गान का न तो इन्हें धुन पता है न न लय उल्टा हो यह रहा है कि सभी राष्ट्रीय गान को गलत तरीके से गया रहे है ।

यकीन न आये तो देखिये वीडियो

https://youtu.be/uUZHY4Wq6ho













Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image



Trending News