31-January-2020


प्रबल का हुआ ऐसा प्रताप कि इस हाल में भी जीत का चुनाव,....प्रत्याशी ने कहा-प्रबल का ही प्रताप था कि हम .....पढिये पूरी खबर



जशपुर (बगीचा)मुनादी//

जशपुर जिले के बगीचा जनपद में काफी लंबे समय से राजनीतिक तौर पर सक्रिय रहे बगीचा के बिपिन सिंह को बीडीसी चुनाव में जीत का बड़ा सम्मान मिला है । बगीचा के पंडरापाठ क्षेत्र क्रमांक 4 से चुनाव लड़ रहे बिपिन सिंह के साथ 7 अन्य प्रत्याशी भी अपनी किस्मत आजमा रहे थे लेकिन उन्होंने सारे प्रतिद्वंदियों को पीछे करते हुए 292 वोट अधिक प्राप्त किये और अंततः जीत उन्ही की हुई।विपिन सिंह न केवल भाजपा समर्थित हैं बल्कि इन्हें छग के सियासी घराना जुदेव परिवार का भी इनपर पूरा आशीर्वाद है ।बिपिन सिंह ने कहा कि यह जीत भाजयुमो नेता प्रबल प्रताप के स्नेह और आशीर्वाद की जीत है और इन जीत को वो प्रबल प्रताप जूदेव को समर्पित करते हैं।ज्ञात हो की जनपद पंचायत बगीचा के क्षेत्र क्रमांक 04  में कुल 7 प्रत्ययासियों ने अपना किश्मत आजमाया,इस चुनाव में कुल 42 सौ से भी ज्यादा मतदाताओं ने अपने अधिकार का उपयोग किया और लोकतंत्र के महापर्व पर ग्रामीणों ने विपिन सिंह के पक्ष में मतदान करते हुवे उन्हें 292 वोट से जीत दिलाया है,








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News