जशपुर मुनादी//
आगामी 3 फरवरी को जशपुर जिले के फरसाबहार में होने वाले पंचायत चुनाव का प्रचार तेज हो गया है ।इसी क्रम में काँग्रेस ब्लॉक कमेटी फरसाबहार की टीम भी अपने प्रत्याशियों को जिताने मैदान में निकल गयी है।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि 30/1/2020 को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी फरसाबहार की टीम के द्वारा डीडीसी क्रमांक 13 से कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी नवीना पैकरा और DDC क्षेत्र क्रमांक 14 से कांग्रेस समर्थित बीडीसी प्रत्याशियों का प्रचार किया गया ।इस दौरे में साजबहार,सिंगीबहार,लावाकेरा,समडमा क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित बीडीसी प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने के बाद डीडीसी 13 से कांग्रेस समर्थित नवीना पैकरा के साथ रनई और बारो आम जनता के बीच जनसंपर्क किया गया इसके बाद डुमरिया,आंबा कछार,महुआडीह,डोंगादरहा,जामटोली,हाथीबेड,मेंडर,तुमला,कोनपारा इत्यादि बीडीसी क्षेत्र से कांग्रेस समर्थित डीडीसी और बीडीसी प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया गया*

