जशपुर मुनादी।।
बड़ी खबर जशपुर के इचकेला से आ रही है जहां 2मोटर साईकिल की जबरदस्त टक्कर में दो की मौके पर ही मौत हो गयी है जबकि एक आरक्षक सहित 3 लोग गम्भीर रूप से घायल हो गए है ।बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम करीब साढ़े 7 बजे आरा चौकी में पदस्थ आरक्षक आरा की तरफ जा रहा था उधर से एक ही मोटर साईकिल में 4 लोग आ रहे थे इसी बीच इचकेला के पास आरक्षक की बाईक और चारों बाइक सवारों में जबरदस्त भिड़ंत हो गयी।इस भिड़ंत में जामटोली के रहने वाले 2 युवकों की जहाँ मौत हो गयी है वही आरक्षक सहित 3 अन्य लोगो की स्थिति खराब बतायी जा रही है उन्हें ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

