31-January-2020


Munaadi breaking -बच्चों और महीलाओं को बंधक बनाने वाले को पुलिस ने मार गिराया और आरोपी की पत्नी को लोगों ने मार डाला, पढ़िए पूरी खबर



लखनऊ मुनादी।।

उत्तरप्रदेश के फर्रुखाबाद में हत्या के एक आरोपी सुभाष बाथम ने 30 जनवरी की रात 23 बच्चों और महिलाओं को एक घर में बंधक बना लिया था। वह खुलेआम पिस्तौल से फायरिंग भी कर रहा था और उसने पुलिस पर हैंड ग्रेनेड भी फेंके जिसमें कुछ पुलिस के जवान घायल हो गए थे।

बताया जाता है कि सुभाष बाथम हत्या का आरोपी है, गुरुवार की रात हवाई फायरिंग करते हुए बच्चों और महिलाओं को बंधक बना लिया। उधर गुस्से में स्थानीय लोगों ने उसकी पत्नी को पकड़ लिया और उसपर हमला कर दिया, जिसे फर्रुखाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। रात में ही यूपी सरकार ने इससे निपटने NSG कमांडोस बुलवा लिया। इसके बाद कमांडोस ने बंधक बनाए जाने के आरोपी सुभाष बाथम को मार गिराया और सभी बच्चों और महिलाओं को सुरक्षित निकाल लिया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News