31-January-2020


अपने पति का चुनाव प्रचार कर रही भाजपा नेत्री नजमा को ये फोटो सोशल मीडिया में हो रहा वायरल,एक बुजुर्ग महिला ने किया……देखिये वायरल तस्वीरे और जानिए क्या है…..



रायगढ़ मुनादी।।

उर्दू एकेडमी की पूर्व चेयरमैन राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त नजमा अजीम लगातार 3 बार जनपद सदस्य का चुनाव जीतने के बाद इस बार अपने पति अजीम खान के लिए चुनाव प्रचार के रही है ।नजमा अजीम के पति अजीम खान के विपक्ष में 5 प्रत्याशियों की लंबी फेहरिस्त है और इन सभी पांचों को पछाड़कर चौथी पर जनपद की सल्तनत कायम रखने के लिए लगातार क्षेत्र का दौरा कर रही हैं और उन्हें महिलाओं का अपार जनसमर्थन मिल रहा है ।यह तस्वीर उस वक़्त की है जब नजमा अपने पति अजीम खान के लिए चुनाव प्रचार में गयी थी और भावुक होकर गाँव की बुजुर्ग महिलाओं ने नजमा का माथा चूमना शुरू कर दिया।

आपको बता दें नजमा अजीम पूर्ववर्ती सरकार में उर्दू एकेडमी की चेयरमैन थी और वर्तमान में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैं । रायगढ़ जिले के सारंगढ़ जनपद से लगातार 3 बार जनपद सदस्य का का चुनाव जीत चुकी है और जनपद अध्यक्ष भी रही है लेकिन इस बार उन्होंने अपने सीट को छोड़कर अपने पति को चुनाव मैदान में उतारा है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News