25-February-2020


साईकल पर सवार होकर जा रहे थे सीबीआई जांच की मांग करने, पुलिस ने रास्ते में ही रोका, दो साल पहले हुई जघन्य हत्या कांड का मामला, पुलिस अब भी ....... पढ़िए पूरी खबर



महासमुंद मुनादी।।

बीते वर्ष 2018 में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की हत्या के मामले में 5 लोगों की गिरफ्तारी के बाद भी मामला अबतक शांत होता नही दिख रहा है ।मृतक के परिजन इस मामले की सीबीआई जाँच की मांग को लेकर आज साईंकिल से राजधानी कूच कर रहे थे लेकिन परिजनों को पूलिस द्वारा रास्ते मे ही रोक लिया गया

जानिए क्या हुआ आज

महासमुंद के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम किशनपुर मे बहुचर्चित हत्या कांड मामले में सीबीआई जांच की मांग के लिए सायकल से रायपुर जा रहे मृतकों के परिजनों को पुलिस ने रास्ते मे ही रोक लिया..और पिथौरा थाने ले कर आ गयी…पश्चात पुलिस ने बातचीत कर उन्हें घर वापस भेज दी है

जानिए पूरा मामला

.दरअसल पिथौरा थाना ईलाके के किशनपुर गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र में 2018 में 30-31 मई की दरम्यानी रात को एक ही परिवार के चार सदस्यों को गॉव के ही हत्यारो ने मौत के घाट उतार दिया थ।जिसमे पुलिस अब तक पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है..और फ़ाइल बंद कर चुकी है.लेकिन इस हत्या कांड में और कई लोग शामिल होने और सीबीआई जाँच की मांग लगातार परिजन कर रहे है…जिन्हें पुलिस गिरफ्तार नही कर रही है.। इससे परिजन क्षुब्ध होकर मामले में सीबीआई जांच की मांग के लिए मृतकों के परिजन पिथौरा सायकल यात्रा कर रायपुर जा रहे थे.।जिसे पुलिस ने रास्ते मे ही रोक लिया और थाने ले आयी जहा काफी वक्त तक पुलिस और परिजनों की बातचीत चलती रही और कुछ देर बाद पुलिस ने परिजनों को घर वापस भी भेज दिया…मृतकों के परिजन ने ने मिडिया से बातचीत मे कहा की इस हत्याकांड मे और भी आरोपी शामिल है जिसमे हम सीबीआई जाँच की मांग करने रायपुर जा रहे थेपरमिशन नहीं की बात करते हुए हमें रोक दिया है..एसपी साहब ने सीबीआई जाँच की मांग करने का अस्वासन दिया है…वही पुलिस अधीक्षक का कहना है की रैली की परमिशन नहीं होने के कारण परिजनों को रोका गया है और सीबीआई जाँच की मांग के लिए हमने आवेदन ले लिया है जिसे हम मुख्यमंत्री को भेज देंगे


इनकी हुई थी हत्या

आपको बता दे की इस जघन्य हत्याकांड मे किशनपुर मे पदस्थ स्वास्थ्य कार्यकर्ता योगमाया साहू और पति चेतन साहू और 2 पुत्र तन्मय और कुणाल की निर्मम हत्या कर दी गई थी जिसके बाद पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है लेकिन परिजन इससे संतुष्ट नहीं है.साथ ही और भी आरोपी होने की बात कहते हुए लगातार सीबीआई जाँच की मांग करते आ रहे है…
जन्








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News