20-March-2020


कोरोना अलर्ट के बीच जगह जगह पहुँची पूलिस ! जानिए क्या कर रही है यहॉं की पूलिस.....पढ़िये पूरी खवर



रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी

राजपुर थाना प्रभारी फर्दीनंद कुजुर ने राजपुर के समस्त निजी और प्रशासनिक कार्यालय जहां लोगों के भीड़-भाड़ निरंतर जमा होती है उन सभी स्थलों का निरीक्षण कर कोरोना जैसे विश्वव्यापी महामारी से बचाव के निर्देश में सुरक्षा के लिए मुहिम चला गया है, कोरोना जो अपने परिणाम से पुरी दुनिया में अपनी पहचान बना चुकी है

जिसे आने वाले समय में भुला पाना लोगों के लिए बेहद मुस्किल होगा।थाना प्रभारी राजपुर ने नगर में संचालित बैंक,पोस्ट आफिस, निजी दूकानों और बस स्टैंड में जा कर लोगों को कोरोना से बचने के लिए अपने आप को सुरक्षित रखने और जरुरी एतेहात बरतने की समाझाईस लोगों के साथ साझा किया और भिड़भाड़ वाले जगहों व सवारी बसों के संचालकों को लगातार डिटाल व सेनेटाइजर से सफाई करें और सभी लोग अपने हांथों को धोते रहें साथ ही भिड़भाड़ वाले जगहों पर अपने नाक मुह को मास्क व कपड़े से ढक कर ही निकने को निवेदन किया,राजपुर थाना प्रभारी ने लोगों को बताया की सुरक्षा और सावधानी से ही हम इस महामारी को कम कर सकते हैं और लोगों से अपिल करते हुए निवेदन किया कि 22 मार्च दिन रविवार को सुबह 7 बजे से रात्रि 9 बजे तक घर बाहर ना निकल कर जन्ता करफ्यू को सफल बनायें।इस मुहिम में थाना प्रभारी फर्दीनन्द कुजूर,आरक्षक पंकज पोर्ते,परमेश्वर दूबे,रिंकू कश्यप व समस्त थाना स्टाफ सक्रिय हैं।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News