20-March-2020


ब्रेकिंग जशपुर: सड़क दुर्घटना में मौत को परिजनों ने बताया मर्डर ! परिजनों ने कहा-मृतक मोटरसाइकिल चलाने ही नही जानता था, इन पर जताया शक



जशपुर मुनादी।

गत दिनों होली के दिन पंडरापाठ चौकी क्षेत्र के नावापारा में बिजली के खंभे से टकराकर हुई मौत के मामले को लेकर परिजनों ने कलेक्टर और एसपी से गुहार लगाई है और कहा है कि ये दुर्घटना नही मर्डर है।

हम आपको बता दें कि घटना के संबंद्ध एफआईआर में यह दर्ज किया गया है कि मृतक और सोनसाय होली मनाने पास के ग्राम जाड़ाकोना गए हुए थे। जहां से मृतक कलेश्वर होली मनाकर बाइक से रात 12 बजे निकला, तथा उसके पीछे उमाशंकर औऱ सोनसाय दूसरी बाइक से हो लिए, और उमाशंकर और सनसाय ने पुलिस को प्राथमिकी में यह बताया कि लापरवाही पूर्वक चलाते हुए खम्बे को दे मारा जिससे उसकी मौत हो गई। जिसकी सूचना मृतक कलेश्वर की पत्नी को रात 1:30 बजे दिए हैं।

वहीं परिजनों का कहना है कि मृतक के सर के पीछे तीन जगह कुल्हाड़ी के चोट के निशान थे, वहीं मृतक मोटसाइकिल भी चलाने नहीं जानता था, और मोटरसाइकिल पर किसी प्रकार का खरोंच तक नहीं लगा था। वहीं उनके परिजनों एवम भाईओं का कहना है कि हम परिजनों के पहुंचने से पहले हमारी गैरमौजूदगी में ही सारी कार्यवाही कर पोस्टमार्टम तक करा दिया गया। यह कहते हुए उन्होंने पुनः जांच करते हुए कार्यवाही की मांग की है, अब देखना होगा कि जांच में निकलता क्या है, हालांकि मृतक के भाई और परिजन इस बात को बिल्कुल भी मानने को तैयार नहीं दुर्घटना में मृतक कलेश्वर की मौत हुई थी। बताया जा रहा है कि इस मामले में एसपी ने भी जांच के आदेश दे दिए हैं। जिसकी कार्यवाही शुरू हो गई है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News