20-March-2020


कोरोना अलर्ट :जशपुर में इस मंदिर का कपाट 31 मार्च तक बन्द ! ग्रामीणों ने लिया फैसला



जशपुर मुनादी //

मां जगदम्बा वनभौरी मन्दिर में चैत्र नवरात्र के सभी कार्यक्रम स्थगित मन्दिर के प्रवेश द्वार रहेगा बन्द
कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के जशपुर जिले के फरसाबहार ब्लॉक के गंझियाडीह मां जगदम्बा(वनभौरी) मन्दिर में चैत्र नवरात्र में होने वाले नवदिवसीय सभी कार्यक्रम को आज दिनांक 20 मार्च 2020 को आपात बैठक कर मां जगदम्बा समिति गंझियाडीह के द्वारा सर्व सम्मति से स्थगित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।जशपुर जिले के कई जगहों पर 144 लागू कर दी गई है। पूरे क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सभी जिलों में सभा, रैली, जुलूस आदि भीड़ जुटने वाले सभी तरह के आयोजनों पर प्रतिबंध लगा दिए गए हैं। गंझियाडीह में मां जगदम्बा वनभौरी का दर्शन 31 मार्च तक दुर्लभ होगा। समिति एवं मन्दिर के व्यवस्थापक पं मनीष कृष्ण शास्त्री,आचार्य परमानन्द शास्त्री,रमाकांत शास्त्री ने मंदिर परिसर के प्रवेश मुख्य द्वार पर सूचना लगाकर ताला जड़ देने का निर्णय लिया है। हालांकि माँ के मुख्य द्वार खुले रहेंगे जिसमे पुजारी के द्वारा किये जाने वाले प्रतिदिन प्रातः सायकालींन आरती यथावत रहेगा।।जो भी भक्त दर्शन के लिए पहुचते है तो बाहर से ही दर्शन कर पाएंगे लेकिन उन्हें भी गर्भगृह तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसा कोरोना से बचाव के लिए समिति ने निर्णय किया है। गांव देहात के मेला मड़ाई में भीड़ न करने और मंदिरों की बजाए घरों में पूजा पाठ की अपील समिति द्वारा की जाने का निर्णय लिया गया।पुजारी मनीष शास्त्री जी ने बताया कि जगदम्वा मंदिर समिति का ये निर्णय हुआ है सारे कार्यक्रम स्थगित किये जाते है ।।दर्शन भी बंद रहेगे।।सारे कार्यक्रम आश्विन मे होंगे भव्य तरीके से।।।अखंड ज्योति भी इस बार नही जलेगी।।जो सहयोग राशि ली गई है उसको आश्विन नवरात्र मे भव्य कार्यक्रम मे खर्च किया जायेगा।आज के बैठक में श्री देवेंद्र पाराशर जी,कार्तिक राम साहू ,परमानन्द शास्त्री,मनीष शास्त्री (मंदिर व्यवस्थापक),रमाकांत शास्त्री,श्री सम्पति साय पैंकरा,अरुण गुप्ता,प्रमोद साहू,कन्हैयालाल शर्मा,नन्दकुमार यादव,शिवकुमार साय, कोमल सिदार,पूनम यादव,अजय कुमार गुप्ता,रूपन यादव आदि उपस्थित थे।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News