20-March-2020


कोरोना को लेकर अब एलर्ट हुए विधायक युडी …कलेक्टर को मैसेज कर कहा--इनकी भी मोनिटरिंग करवाइए ..पढ़िये पूरी खबर



जशपुर में कोरोना को लेकर जिले के कुनकुरी विधायक युडी मिंज भी एलर्ट हो गए है।उन्होंने जशपुर कलेक्टर को कहा है कि जिले में बाहरी प्रदेशो और महानगरों से आ रहे लोगों की रेगुलर मोनिटरिंग की जाय ।इसके लिए हर दिन ग्राम पंचायतों में मुनादी करवाई जाए ताकि यह पता चल सके कि कौन किस महानगर से आ रहा है।मुनादी करवाने के अलावे ग्राम पंचायतों के सरपँच ,सचिब, रोजगार सहायक ,कोटवार जैसे कर्मचारियों को ग्राम पंचायत स्तर पर बाहर से आये लोगों को ट्रेस किया जाय ताकि समय रहते उनका परीक्षण हो सके । पंचायत वार एक रजिस्टर बनाई जाए और हर दिन रजिस्टर मेंटिनेंस हो और ये काम पंचायत स्तर पर किया जाय ।
विधायक युडी ने मुनादी डॉट कॉम से चर्चा में बताता कि जशपुर के ग्रामीण इलाकों से भारी संख्या में लोग काम काज की तलाश में जाते हैं और कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए अपने गाँव वापस आ रहे हैं ऐसे में मॉनिटरिंग काफी जरूरी है ताकि संक्रमण से समय रहते बचाव हो सके ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News