20-March-2020


रायगढ़ जिले में कोई कोरोना संक्रमित नहीं, गलत टाइपिंग की वजह से हुई गलतफहमी, अबतक भेजे गए तीनों सेम्पल नेगेटिव ......पढें पूरी ख़बर



रायगढ़ मुनादी।।

तमनार जनपद सीईओ द्वारा बाहरी व्यक्तियों के लिए जारी किए गए पत्र में संक्रमित शब्द लिखे जने के बाद सोशल मीडिया में यह बात फैल गई कि रायगढ जिले के तमनार विकासखंड में दो संक्रमित व्यक्ति की पहचान हुई है। सोशल मीडिया में यह बात आने के बाद बवाल हो गया। बाद में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि दरअसल बाहरी व्यक्तियों के जानकारी देने के पत्र में जनपद सीईओ द्वारा संक्रमित व्यक्तियों की जानकारी लिखकर दे दिया इसलिए यह समस्या हुई है। संक्रमित है या नहीं वह मेडिकल टीम बताएगी कोई जनपद सीईओ नहीं।

तमनार के जनपद सीईओ ने जिला पंचायत सीईओ को एक जानकारी संबंधित पत्र लिखा गया है जिसमें कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की जानकारी देने की बात कही गई है। उस पत्र।में दो लोगों के नाम लिखे गए हैं जो एमपी के रीवां के रहने वाले हैं। यह पत्र जैसे ही सोशल मीडिया में आया बवाल हो गया उर यह पत्र वायरल होने लगा। इस संबंध में जब मुनादी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी एसएन केशरी से बात को तो उन्होंने कहा कि सभी जनपद सीईओ को उनके क्षेत्र में बाहर से आये लोगों की जानकारी देने के लिए कहा गया था। इसी तारतम्य में तमनार सीईओ द्वारा जानकारी भेजी गई थी।

बताया जाता है कि तमनार विकासखंड में मध्यप्रदेश से आये इंटभट्ठा संचालकों की जानकारी जनपद सीईओ द्वारा उस पत्र में दी गई है जो कई महीने से तमनार में ही हैं। उन्होंने जानकारी देते समय विषय में कोरोना संक्रमित व्यक्तियों की जानकारी लिखा जिससे गलत फहमी फैली है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News