20-March-2020


COvid 19 update जशपुर- काँग्रेस ने जारी किया कोरोना अलर्ट ! जिलाध्यक्ष ने प्रशासन से कहा- यात्री बसों को करें …पढ़िये पूरी खबर और जानिए क्या है काँग्रेस का कोरोना अलर्ट



जशपुर मुनादी।।

कोरोनॉ को लेकर जशपुरर में काँग्रेस ने प्रशासन से विशेष तौर पर नजर रख़ने की अपील की गई है । काँग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष सागर यादव ने जिला प्रशासन से मांग की है कि दूसरे राज्यों से आने वाले बसों पर विशेष निगरानी रखी जाए ।इसके लिए बस संचालको को एक रजिस्टर तैयार करने कहा जाय ताकि कौन कहाँ से किस जिले से आ रहा है इसका ठोस रिकार्ड हो और सभी रिकार्ड अगले दिन प्रशासन को जमा किये जाएं ताकि कौन किस जिले से आ रहा है इसकी पुख्ता जानकारी प्रशासन को भी रहे और समय रहते कोरोना के सिमटम की जाँच हो सकते।

जिलाध्यक्ष मनोज सागर यादव ने जिले के आमलोगों को भी जागरूक रहने की अपील करते हुए कहा है कि आम लोगो की नजर में भी अगर कोई कोरोना का संदिग्ध दिखता है तो स्वायस्थ विभाग या जिला प्रशासन को इसकी सूचना दें और स्वयं भी लोगो से मिलने जुलने में परहेज रहे ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News