20-March-2020


Covid 19 Update- जनता कर्फ्यू के दौरन रेलवे , मेट्रो होगी बंद, मास्क और सेनेटाइजर के दाम तय किये गए, पढ़िए पूरा अपडेट



कोरोना मुनादी।।

रविवार को प्रस्तावित जनता कर्फ्यू के लेकर भारत सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। इस संबंध में शुक्रवार को रेलवे ने रविवार को सभी ट्रेनें रद्द करने का फैसला किया है, यही नहीं इस दिन दिल्ली मेट्रो भी बंद रहेगी। जनता कर्फ्यू को सफल बनाने सभी ने कमर कस ली है।

यही नहीं, मास्क और सेनेटाइजर जैसे आवश्यक वस्तुओं की कीमत केंद्र सरकार द्वारा तय कर दी गई है। मास्क की कीमत जहां 10 रुपये है वहीं 200 ml तक सेनेटाइजर अधिकतम 100 रुपये में बेच जाएगा।

COronavirus को लेकर सरकार पूरी तरह सतर्क है और आने वाले दिनों में और कई कदम उठाए जाने की तैयारी है। बाहरी व्यक्तियों पर प्रशासन की अब कड़ी नजर है। अब विदेश से आने वालों पर ही नहीं दूसरे राज्यों खासकर प्रभावित राज्यों से आने जाने वालों पर भी प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर देगी।

आनेवाला 14 दिन यदि इस वायरस का संक्रमण रोकने में सरकार प्रशासन और लोग सफल हो गए तब इस संक्रमण से जंग जीत जा सकता है। सरकार की यही कोशिश है कि इसका संक्रमण किसी तरह से प्रभावी रूप से रुक सके। दरअसल इस वायरस से देश में अब तक 265 लोगों के प्रभावित होने का पता चल चुका है हालांकि मौतों की संख्या अबतक सिर्फ चार है उसमें 16 तो ठीक भी हो चुके हैं।

दुनियाभर में इस वायरस से संक्रमित होनेवालों की संख्या लगभग 2 लाख 65 हजार है तो मौत के आंकड़े करीब 8500 है वहीं इस वायरस से लड़कर रिकवर होने वालों की संख्या भी 85000 से ज्यादा है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News