21-March-2020


ब्रेकिंग जशपुर:कलेक्टर ने अब जारी किया अपना निजी मोबाईल नम्बर, सोशल मीडिया में जारी की ऐसी अपील



……

जशपुर मुनादी//कोरोना के कहर से बचने के लिए जशपुर कलेक्टर नीलेशक्षीर सागर ने अब विदेश से आये या दूर दराज के महानगरों से आये लोगो की जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया पर अब अपना नम्बर जारी कर दिया है ।कलेक्टर नीलेशक्षीर सागर ने फेसबुक पोस्ट जारी करके लोगों से अपील की है कि अगर किसी को विदेश या दूर दराज के महानगरो से किसी को आने या उसमें कोरोना के किसी तरह के लक्षण पाये जाने पर या तो टोल फ्री नम्बर 104, 111 पर कॉल करें या उनके निजी मोबाईल नम्बर 9111922222 पर तत्काल जानकारी दें


आपको बता दें कि जशपुर आदिवासी अंचल है और यहाँ के कई सारे लोग गोवा,दिल्ली, मुंबई,जैसे महानगरों में काम करने जाते हैं और कोरोना की दस्तक के बाद लोग तेजी से अपने गाँव वापस लौट रहे हैं।इन परिस्थितियों को देखते हुए कुनकुरी विधायक युडी मिंज ने कलेक्टर को मैसेज कर बाहरी लोगों की मॉनिटरिंग करने को कहा था इसके अलावे सोशल मीडिया में भी जागरूक लोगो ने पोस्ट जारी कर प्रशासन का ध्यान इस ओर खींचा था ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News