21-March-2020


जब उड़ीसा की सीमा पर पहुँच गए भाजपा के पूर्व विधायक और देखा कि यहाँ तो कोई ……. मुनादी डॉट कॉम को बताई हकीकत फिर हुआ ये कि…. पढिये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

एक तरफ कोरोना को लेकर जशपुर जिला प्रशसन हर तरफ लोगो से सतर्क रहने की अपील कर रहा है और झारखण्ड उड़ीसा की सीमा की ओर से आने वालों की जाँच के लिए पूलिस और डॉक्टरों की टीम सीमा पर तैनात किए जाने के दावे किए जा रहे हैं वहीं जशपुर जिले के उड़ीसा सीमा लावाकेरा से खबर ये आ रही है कि बॉर्डर पर कोई भी न तो स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद है न ही कोई पूकिसकर्मी ।कुनकुरी के पूर्व भाजपा विधायक और लघु वनोपज संघ के अध्यक्ष भरत साय ने मुनादी डॉट कॉम को दूरभाष पर जानकारी देते हुए बताया कि लावाकेरा उड़ीसा बॉर्डर का जब वे निरीक्षण करने पहुंचे तो सीमा पर न तो उन्हें कोई पुलिसकर्मी मिला न ही कोई स्वायस्थ कर्मचारी उल्टा लोग उड़ीसा की ओर से भारी संख्या में आ रहे है और कोई उन्हें चेक करने वाला नही है ।

इस सम्बंध में जब हमारी बात तपकरा थाना प्रभारी से हुई तो उन्होंने बताया कि पूलिस और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम मौजूद है लेकिन उन्हें बॉर्डर पर तैनात न करके तपकरा थाना गेट के पास तैनात किया गया था परंतु एसडीएम फरसाबहार का फोन आंने के बाद टीम को लावाकेरा बॉर्डर के लिए रवाना किया गया है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News