21-March-2020


Munaadi Breaking - राज्य सरकार ने चार दिन के लिए शराब दुकानें भी बंद, बस सेवा भी अब होगी बंद



रायपुर मुनादी।।

राज्य सरकार ने coronavirus के संक्रमण को रोकने राज्य सरकार ने एक बड़ा कदम उठाते हुए राज्य के सभी शराब दुकानों को बंद करने का निर्णय लिया है। यही नहीं सरकार ने सभी तरह के बस सेवाओं को भी दस दिन के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।

शराब दुकान बंद न करने के निर्णय को लेकर राज्य सरकार पर लगातार विपक्ष और कई संगठनों को ओर से यह दवाब बढ़ाया जा रहा था कि शराब दुकानों को भी बंद कराया जाय। हालांकि सरकार इसे टाल रही थी। लेकिन आज इस संबध में बड़ा निर्णय लेते हुए शराब दुकानों को भी बंद करने का निर्णय लिया है।

रविवार को जनता कर्फ्यू है और कल ज्यादातर सरकारी उपक्रम बंद रखने का निर्णय लिया जा रहा है। रेल और मेट्रो जैसी सुविधाएं पहले ही बंद करने का निर्णय ले लिया गया है। उसी संबंध में आज एक और निर्णय लेते हुए सरकार ने बसों को भी बंद करने का निर्णय लिया है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News