जशपुर मुनादी।।
कोरोना जैसे जानलेवा बीमारी से लड़ने के लिए राजनीति से उपर उठकर जनसेवा करने का एक ताजा नमूना आज देखने को मिला जब कोरोना एलर्ट के दौरान प्रशासन की लापरवाही के खिलाफ भाजपा के पूर्व विधायक और कांग्रेस के वर्तमान विधायक ने गज्जब की एकजुटता दिखाई ।

हुआ ये कि जिस लावाकेरा उड़ीसा बॉर्डर पर दोपहर तक एक भी स्वास्थ अमला मौजूद नही था वहाँ फिलहाल डॉक्टर और पूलिस की टीम के साथ साथ पूरा प्रशासनिक अमला पहुँच गया है।बाकायदे बॉर्डर पर एक बैरियर भी लगाया गया है और आने जाने वालों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है।आपको बता दें कि भाजपा के पूर्व विधायक भरत साय ने बॉर्डर पर जाकर मौके का निरीक्षण किया तो उड़ीसा बॉर्डर लावाकेरा में एक भी स्वास्थ अमला नही मिला जिसकी सूचना उन्होंने कुनकुरी विधायक युडी मिंज को दिया और यूडी मिंज ने तत्काल सक्रियता दिखाते हुए कलेक्टर से लेकर सभी अधिकारियों से सम्पर्क किया फिर तो बॉर्डर पर अधिकारिओ से लेकर स्वास्थ कर्मचारियों की बड़ी टीम तैनात कर दी गयी है।
आपको बता दें कि उड़ीसा बॉर्डर में स्वायस्थकर्मियों की गैर मौजूदगी की खबर मुनादी डॉट कॉम ने सबसे पहले प्रकाशित और प्रसारित किया था । बहरहाल पूर्व विधायक और वर्तमान विधायक ने राजनीति से उपर उठकर जिस तरह कोरोना के विरुद्ध समन्वय बनाया वो काबिले तारिफ है।

