नीतीश यादव की मुनादी ।।
कोरोना के खिलाफ काँग्रेस ने अब खुलकर मोर्चा खोल दिया है। उड़ीसा और झारखण्ड की सीमाओं पर स्वयं काँग्रेस के जिलाध्यक्ष सागर यादव स्वयं पूरी टीम के साथ पहुंच गए हैं और सीमा के बाहर से आने जाने वाले लोगो को सुरक्षित रहने की सलाह दे रहे हैं।
देख सकते हैं इस वीडियो को इस वीडियो में कॉंग्रेस अध्यक्ष ग्रामीणों को यह बता रहे हैं कि कोरोना जैसी बीमारी से कैसे बचा जाए।
दरअसल यह वीडियो जशपुर जिले के लावाकेरा उड़ीसा बॉर्डर का है जहाँ आज दोपहर से प्रशासन पूलिस और स्वायस्थ कर्मचारियों की टीम उड़ीसा के झारसुगड़ा से आने वाले बाहरी प्रदेश के लोगो का स्वायस्थ परीक्षण किया जा रहा है।
यह बताना जरूरी है कि जशपुर जिले का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन झारसुगड़ा है जहां लोग ट्रेन से आ रहे हैं और वहां से निजी संसाधन करके अपने अपने गाँव वापस लौट रहे हैं।

काँग्रेस जिला अध्यक्ष सागर यादव ने कल ही जिला प्रशासन को कहा था कि बाहरी प्रदेशो से आने वाले वाहनों की जांच की जाय बल्कि बस संचालक बाहर से आने वाले यात्रियों का रिकार्ड बनाकर उसे प्रशासन को हर दिन बताए ताकि बाहरी लोगो की सही समय पर शिनाख्त हो सके और उनका स्वायस्थ परीक्षण हो सके ।

