रायगढ़ मुनादी।।
छत्तीसगढ़ में पहली बार कोरोना संक्रमण पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तीन लोगों के खिलाफ महामारी एक्ट की धारा 3 व आदेश की अवहेलना संबंधित धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। बताया जाता है चार युवक 19 मार्च को अलमाटी से लौटे थे जिनमे से तीन प्रशासन के आगाह के बाद भी आइसोलेशन में नहीं थे।
खरसिया में दर्ज हुए इस मामले के अनुसार चारों युवकों में से एक ने तो खुद को आइसोलेशन में रखा लेकिन उनमें से तीन न तो आगाह करने के बाद भी खुद को आइसोलेशन में रख रहे न ही बाजार में घूमना बंद किये थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा लगातार आगाह करने के बाद भी उनके कान में जूं नहीं रेंग रही थी। अब तीनों पर अपराध दर्ज कर लिया गया है।


