रंजीत सोनी की मुनादी
पूरे देश मे इस समय कोरोना का कहर छाया है।शासन प्रशासन इसकी रोकथाम के लिए हर सम्भव प्रयास कर रही है और लोगो को जागरूक भी कर रही है।कोई भी व्यक्ति उसे लगता है कि वह इस वायरस का लक्षण उसमे दिखाई दे रही है तो तत्काल प्रशासनिक अधिकारियों की देख रेख में उसे चिकित्सा मुहैया उपलब्ध कराई जा रही है।इस तारतम्य कमी शनिवार को राजपुर ब्लाक मुख्यालय के ग्राम पंचायत कारवां एवं बासेन में बाहर से आये व्यक्तियों को एहतियातन तौर पर उनको होम आइसोलेशन की सलाह दी गई है।ग्राम कारवाँ में एक युवती जो मुम्बई में रहकर एक मिशनरी संस्थान में कुक का काम करती है।गत 17 मार्च को वह अपने गाँव कारवां पहुची जिसके बाद उसे शनिवार को सिर चकराने बुखार एवं सर्दी खाँसी की शिकायत होने लगी।जब इसकी जानकारी ग्राम सचिव को लगी तो उन्होंने इसकी जानकारी इसकी जानकारी अपने उच्च अधिकारियों को दी जिसके बाद डॉक्टरों की टीम वहाँ पहुँचकर उसकी जांच की।डॉक्टरों ने उसके पूरी परिवार को अभी निगरानी में रख कर उन्हें पूरे परिवार सहित घर पर ही रहने की सलाह दी है।
वहीँ दूसरे मामला बासेन का है जहाँ दूसरे जगहों से आये तीन लोगों को होम आइसोलेशन की सलाह दी गई ही।बताया जा रहा है कि ग्राम बासेन में दो व्यक्ति अभी कुछ दिन पहले बाहर से गांव में आये है और उन्हें शर्दी खाँसी व बुखार की समस्या हो रही थी।वही एक व्यक्ति जो कि सानिया ट्रेवल्स का बस चालक है उसे भी कुछ इसी तरह की शिकायत होने पर चिकित्सकों की टीम वहाँ पहुंचकर उनको होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी है।


