जशपुर मुनादी//
जानलेवा संक्रमण कोरोना वायरस से लड़ने अब जशपुर जिले के ऑटो संघ भी मैदान में उतर गया है जो बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोगों को बस स्टैंड से सीधे उनके घर तक छोड़ेगी और उनका रिकार्ड अपने रजिस्टर में दर्ज कर रजिस्टर ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर को सौंपेगी। ऑटो चालक संघ कुनकुरी के संरक्षक प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कुनकुरी में ऑटो चालक संघ के 48 सदस्य है ।
संघ के प्रत्येक सदस्यों के द्वारा अपने अपने ऑटो में कोरोना रजिस्टर बनाया गया है जो दूर दराज के महानगरों से बस स्टैंड में उतरने वाले सवारियों की जानकारी अपने रजिस्टर में दर्ज कर रहे हैं और कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए बाहरी लोगों को होम आईशोलिशन में रहने की सलाह दे रहे है बल्कि आने जाने वालों की जानकारी कुनकुरी बीएमओ को भी दे रहे हैं। ऑटो संघ ने बताया कि पिछले 3-4दिनों से कुनकुरी बस स्टैंड में बाहरी लोगो के आने जाने का सिलसिला जोर से शुरू हो गया है जिसकी सही जानकारी न तो स्वायस्थ विभाग को मिल पा रही है न ही पूलिस को ऐसे में संघ ने ये फैसला लिया कि ऑटो संघ बस स्टैंड में बसों से उतरने वाले बाहरी सवारियों को घर तक छोड़ने का तो काम करेगा ही साथ ही साथ प्रशासन और पूलिस को भी इसकी सूचना देगा ताकि सही समय पर बाहरी लोगों का स्वास्थ परीक्षण हो सके और उन्हें और उनके परिवार वालीं को वायरस के खतरनाक प्रकोप से बचाया जा सके।


