जशपुर मुनादी।।
जनता कर्फ्यू का असर जशपुर में भी जबरदस्त है । सुबह की ताजी हवा लेने घरों से निकलने वाले लोगो ने भी आज खुद को लॉक डाउन कर लिया है और घरों से नही निकल रहे हैं।
एनएच 43 और उड़ीसा स्टेट हाइवे जैसे व्यस्तम सड़को में रोजमर्रा की तरह निजी वाहनों से आने जाने वाले लोग सड़कों दिखाई नही दे रहे हैं हांलाकि उड़ीसा की ओर से आने जाने वाली कुछ ट्रकों के पहिये अभी तक नही थमे है। यह तस्वीर उड़ीसा स्टेट हाईवे की है जिसमे कई ट्रकें लाईन से चलती हुई दिख रही हैं लेकिन सड़कों पर लोग नही दिख रहे ।

आपको बता दें कि जशपुर जिले की सीमा झारखण्ड और उड़ीसा को छूती हैं इस लिहाज से चाहे यहां का स्टेट हाईवे हो या नेशनल हाईवे 24 घण्टे व्यस्त रहती हैं ।
उड़ीसा से छग या छग से झारखण्ड की ओर आने जाने वाले लोगो का सिलसिला लगभग 24 घण्टे जारी रहता है लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते दुष्प्रभाव को रोकने प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा जनता कर्फ्यू लगाने की की गई अपील के मद्देनजर लोगो ने खुद को अपने घरों में रोक लिया है और जशपुर में भी लॉक डाउन की स्थिति देखी जा रही है।


