22-March-2020


ब्रेकिंग मुनादी :watch video:महाराष्ट्र से छग पहुँची एक मॉडल ने देर रात जमकर मचाया हंगामा ,कोरोना स्क्रीनिंग करने वाले स्वास्थकर्मियो को अंग्रेजी में देने लगी गालियाँ….. देखिये विडिओ



बस्तर मुनादी।।

खबर बीजापुर से आ रही है जहां बीती रात मुंबई में रहने वाली एक मॉडल ने कोरोना स्क्रीनिंग करने वाले स्वास्थकर्मियो पर ही हल्ला बोल दिया और ऊंची पहुँच का हवाला देकर इंग्लिस्तानी गालियाँ बकने लगी ।

जानकारी के मुताबिक युवती का नाम कोनिका राय बताया जा रहा है बीती रात छग महाराष्ट्र सीमा से भोपालपट्टनम होते हुए बीजापुर आयी थी ।बीजापुर प्रवेश करने पर मौके पर डटे स्वास्थकर्मियो ने जब मॉडल का कोरोना स्क्रीनिग करना चाहा तो वह स्वास्थकर्मियो को ही भला बुरा कहने लगी बल्कि अंग्रेजी भाषा का इस्तेमाल करते हुए स्वास्थकर्मियो को अपशब्द भी कहना शुरू कर दिया ।

https://youtu.be/R2NSSYxe1Sk

लेकिन ड्यूटी पर तैनात स्वास्थकर्मियो ने मॉडल की जिद्द के घुटने नही टेके और कोरोना स्क्रीनिंग करने की जिद्द पर अड़े रहे।तबतक उक्त युवती ने किसी बड़े अधिकारी को फोन लगा दिया और स्वास्थकर्मियो से उनकी बात करवाने की कोशिश करने लगी लेकिन संक्रमण के भय से स्वास्थकर्मियो ने युवती का फोन लेने से तो मना किया ही साथ ही साथ दूर रहने की भी हिदायत दी।
वीडियो में मॉडल युवती के साथ दो युवक भी दिख रहे है ।हांलाकि स्वास्थकर्मियो ने युवती और उसके दोनो दोस्तो की स्क्रीनिंग करके ही दम लिया।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News