22-March-2020


लॉक डाउन के बीच जशपुर के गाँव मे पहुँचा हाथियो का दल,मचाई तबाही...देखिये कोरोना से जंग के बाद जंगली हाथियों से कैसे जूझ रहे हैं जशपुरवासी...



एक तरफ जानलेवा संक्रामक बीमारी से लड़ने सभी लीगों ने खुद को लॉक डाउन कर लिया है तो दूसरी ओर जशपुर में जंगली हाथियो द्वारा जशपुर के एक गांव में रात भर तबाही मचाये जाने की खबर आ रही है ।खबर जशपुर जिले के पत्थलगांव इलाके की है ।

जशपुर मुनादी//  पत्थलगांव विकासखंड के ग्राम पंचायत पंडरीपानी  पतराटोली में शनिवार की देर रात जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों के अनुसार झुंड में लगभग एक दर्जन हाथी थे, जो एक मकान  तोड़कर अनाज चट कर गए। हाथियों ने  रकबर चौहान  के खपरैल मकान को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। साथ ही उनके घर के भीतर रखे चावल व अन्य अनाज चट कर गए । रात में जब ग्रामीण अपने घरों में सो रहे थे, तब अचानक हाथियों की चिघाड़ सुनाई दी।

लोग पहले तो डर के मारे अपने घरों में ही दुबके रहे, लेकिन जैसे ही   चार दिवारी  ढाने की आवाज सुनी लोग अपने घर से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर भागने लगे, जिससे पूरे गांव में अफरातफरी मच गई। कुछ देर बाद ग्रामीण युवकों ने हिम्मत जुटाकर मशाल जलाई और टीन पीटना शुरू किया, तब हाथियों का झुंड पास के जंगल की तरफ भाग गया। हाथी फिर न आ जाएं, इस दहशत में ग्रामीणों ने पूरी रात जागकर बिताई। 








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News