22-March-2020


देखिये वीडियो:जशपुर के उड़ीसा सीमा पर दी जा रही है ऐसी हिदायत ,पंचायत ने शुरू किया बाईक…… देखिये पुरा वीडियो,पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

जशपुर में कोरोना से बचने के उपाय ग्राम पंचायत स्तर तक किये जा रहे है।इसके लिए ग्राम पंचायतो के द्वारा मोटरसाइकिलों के जरिये गाँव गाँव मे लाउड स्पीकर से गाँव से बाहर नही जाने की सलाह दी जा रही है और बाहरी प्रदेशो से आने वाले लोगों की सूचना ग्राम पंचायत के सरपँच सचिब को देने कहा ज रहा है ताकि बाहर से आये लोगों का कोरोना स्क्रीनिंग समय पर हो जाय और लोगों को समय रहते कोरोना के संक्रमण से बचाया जा सके ।

यह बोलती हुई तस्वीर उड़ीसा सीमा से लगे लावाकेरा ग्राम पंचायत की है जो कि बाहरी प्रदेश से आने वाले लोगों के लिए काफी संवेदनशील माना जा रहा है।एहतियात के तौर पर लावाकेरा उड़ीसा सीमा पर शनिवार दोपहर से ही पूरा प्रशासनिक अमला डटा हुआ है और झारसुगड़ा की ओर से आ रहे सभी लोगो की कोरोना स्क्रीनिंग की जा रही है।

https://youtu.be/4mhTA0gPKZw

लावाकेरा ग्राम पंचायत के सचिव जगदीश सिंह ने बताया कि बाहर से आ रहे लोगों का स्वायस्थ परीक्षण सीमा पर किया जा रहा है साथ ही साथ उन्हें घर मे रहने की सलाह भी प्रशासन के लोगो के द्वारा दी जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News