रायपुर मुनादी।।
देश भर में रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान ही रेलवे बोर्ड ने आपातकालीन बैठक बुलाकर बाद निर्णय लिया है। बोर्ड ने फैसला लिया है कि 31 मार्च तक सभी ट्रेन बंद करने का फैसला लिया है। इसके अलावा मालगाड़ी सेवा भी इस दौरान बंद कर दिया है।
रेलवे बोर्ड ने बैठक में यह भी फैसला लिया है कि जिन लोगों ने पहले अपनी सीटें बुक करवा ली थी वे 30 जून तक कि बुकिंग के पैसे वापस ले सकती है। सरकार और बोर्ड ने यह कदम कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए उठाया है। रविवार को जनता कर्फ्यू के दौरान भी रेल सेवा बंद थी लेकिन अब ट्रेनों को पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है।
पूरे देश में कैरोना पीड़ितों की संख्या जहां 349 हो गई है वहीं अब तक इस मामले में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक बिहार को कोरोना फ्री स्टेट कहा जा रहा था लेकिन आज अचानक यह खबर आई कि बिहार में एक व्यक्ति की मौत हो गई है। हालांकि इस बीमारी से रिकवर करने वालों की संख्या भी 29 है।

