जशपुर मुनादी//
जगदलपुर सुकमा कसाड़पाल पिनपा के जंगलों में हुए नक्सली मुठभेड़ में शहीद 17 जवानों में से एक जवान जशपुर का बताया जा रहा है।जवान कुनकुरी से लगा हर्रा डाँड़ का रहने वाला है उसका नाम अमरदीप खलखो है। बताया जा रहा है कि शहीद अमर खलखो डीआरजी की टुकड़ी सीएफ का जवान था।2 साल पहले ही उसने नौकरी ज्वाइन की थी । इस खबर के आने के बाद शहीद के परिवारवालों को सूचना देने कुनकुरी पूलिस थाने की टीम हर्रा डाँड़ पहुंची हुई है ।

