22-March-2020


Munaadi Breaking - जशपुर में जनता कर्फ्यू की मियाद 31 मार्च तक, एसपी ने कहा 31 मार्च तक जारी रहेगी यह स्थिति, कोरोना को रोकना है तो ……… पढ़िए पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

खबर आ रही है कि जनता कर्फ्यू को रात 9 बजे से 31 मार्च तक बढ़ा दिया गया है ।कोरोना के बढ़ते दुष्प्रभाव से बचने के लिए जनता कर्फ्यू को 31 मार्च तक बढाने का फ़ैसला लिया गया है ।प्रशासनिक अधिकारियों ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जिस तरह लोगों ने आज जनता कर्फ्यू को सपोर्ट किया है उसी तरह 31 मार्च तक सभी को एकजुट होकर जनता कर्फ्यू को सपोर्ट करने की जरूरत है। जशपुर एसपी शंकर बघेल ने बताया कि केवल ज्यादा जरूरत के सामान ही उपलब्ध रहेंगे बाकी सभी प्रतिष्ठानों को बंन्द रखा जाएगा।

आपको बता दें कि देश मे कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 3 सौ से भी ज्यादा हो गया है जबकि कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है ।आज के हालात को देखकर देश के 75 जिलों को लॉक डाउन कर दिया गया है ।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News