23-March-2020


Munaadi breaking jashpur - विक्षिप्त महिला के साथ दिन दहाड़े रेप, लोगों ने पुलिस बुलाकर पकड़वाया, आरोपी ने कहा- मैं क्रिमिनल हूँ, कुछ भी ……….. देखिए वीडियो



जशपुर मुनादी।।

जशपुर जिले के लोदाम में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है।बताया जा रहा है कि लोदाम बस स्टैंड के अर्धनिर्मित मकान में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया जा रहा था जिसे लोदाम के ही कुछ लोगो ने देख लिया और इसकी सूचना लोदाम पूलिस को दिया ।ग्रामीणों द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर लोदाम चौकी में आरोपी गुड्डू सिंह के विरुद्ध लोदाम पूलिस चौकी ने 376 का अपराध पंजीबद्ध कर लिया है और आरोपो को जेल भेजा जा रहा है ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आरोपी द्वारा विक्षिप्त महिला को घसीटते हुए ले जा रहा था जिसे ग्रामीणों ने देख लिया और फिर ग्रामीणों ने एकजुट होकर आरोपी के विरुद्ध शिकायत करने पहुंच गए।

https://youtu.be/5x3h8ZJCguQ

इस मामले को लेकर जब आरोपी से उसका पक्ष जानने की कोशिश की गई तो आरोपी अपना पक्ष रखने के बजाय खुद को ही क्रिमिनल बताने लगा ।आरोपी खुद को बिहार का रहने वाला बताया है और स्वयं से कबूल करता है कि बिहार में उंसके विरुद्ध क्राइम के 7 मामले है और वह कई मामलों में बिहार से फरार हुआ अपराधी है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News