कोरोना के कहर की मुनादी।।
लॉक डाउन के बाद भी सड़क पर निकलने वाले लोगों पर अब कानूनी करवाई भी हो सकती है। शहरों में लॉक डाउन को नजरअंदाज करने की खबरों के बीच केंद्र सरकार ने इस बाबत सरकारों को निर्देश जारी किया है। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर राज्य सरकारों को सख्ती से लॉक डाउन झरने को कहा है।
देश में अबतक कुल covid 19 पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 429 हो गयी है वहीं इससे मारने वालों की संख्या भी आज आठ हो चुकी है। अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या 29 है। ऐसे में देश के दस राज्यों ने अपने यहां लॉक डाउन की घोषणा की है।

