कोरोना के कहर की मुनादी।।
कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर देश के करीब दस राज्यों में लॉक डाउन की घोषणा की गई है, लेकिन पंजाब में जब सरकार को यह जानकारी मिलने लगी कि लॉक डाउन को कई लोग नहीं मान रहे और वे सड़कों पर हैं तो पंजाब सरकार ने तत्काल पूरे राज्य में कर्फ्यू की घोषणा कर दी है। यह कर्फ्यू कितने दिनों की है और इससे किसे छूट मिलेगी इसकी अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है।
देश भर में कल ही तीन लोगों की मौत की खबर आई। यही नहीं कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है। आज यह संख्या 429 पहुंच गई वहीं इससे मारने वालों की संख्या भी बढ़कर 8 तक पहुंच गई है। हालांकि इस बीमारी से ठीक होने की संख्या 29 है।
बताया जा रहा है कि यदि लॉक डाउन को लोग नहीं माने या इसी तरह सड़क पर दिखे तो पंजाब की तर्ज पर दूसरे राज्य भी लॉक डाउन की अनदेखी पर कर्फ्यू लगाने जैसा कदम उठा सकते हैं। दरअसल कई राज्यों में इस तरह की स्थिति दिखाई दे रही है, ऐसे में कई राज्य पंजाब को फॉलो कर सकते हैं।

