23-March-2020


ब्रेकिंग जशपुर: उड़ीसा और झारखण्ड की सीमा पर पहुँचे कलेक्टर ,बाहर से आ रहे लोगो का …….पढ़िये पूरी खबर



जशपुर मुनादी।।

कोरोना स्क्रीनिंग के लिए जशपुर जिले के झारखण्ड उड़ीसा सीमा पर डटे स्वायस्थकर्मियों का निरीक्षण करने कलेक्टर नीलेश क्षीर सागर सीमाओं पर पहुँच रहे हैं।सोमबार को कलेक्टर झारखण्ड की सीमा सिंगिबहार ,हल्दी मुंडा और लावाकेरा पहुंचकर सीमा से प्रवेश करने वाले परदेशियों का जायजा लिया और स्वायस्थ टीम कोरोना को लेकर कितना सजग है इसकी भी जाँच की।


आपको बता दें कि गोवा ,दिल्ली,पुणे,मुम्बई,केरला सहित कई महानगरों और प्रदेशो में नौकरी कर रहे जशपुर के लोग कोरोना के दुष्प्रभाव से बचने के लिए तेजी से वापस आ रहे हैं ।इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जशपुर की सीमाओं से लगे हर जगह पर स्वास्थ विभाग की टीम को अलर्ट कर दिया है जो बाहर से आने वाले लोगो की जाँच कर रहे हैं और उनसे पूछताछ कर कोरोना के सिमटम का पता लगा रहे है। हांलाकि अभी तक बाहर से आने वाले किसी में भी कोरोना का सिमटम नही पाया गया है फिर भी उनलोगों को होम आईशोलोशन की सलाह दी जा रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News