रायपुर मुनादी ।।
छत्तीसगढ़ सरकार ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने जहां पूरे राज्य के नगरीय क्षेत्रों में लॉक डाउन की घोषणा की है वहीं अब परिकहन विभाग को सभी प्रकार के परिवहन पर भी रोक लगाने का आदेश दिया गया है। सरकार की ओर से लिखे गये पत्र में कहा गया है कि राज्य में ऑटो, टैक्सी, ई-रिक्शा पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाय।
छत्तीसगढ़ प्रदेश में हालांकि अभीतक सिर्फ एक मामला ही कोरोना संक्रमण का सामने आया है लेकिन सरकार इसे रोकने पूरी तरह मुस्तैद है। सरकार ने पहले से ही बसों के आने जाने पर रोक लगाई हुई है अब सार्वजनिक टैक्सी या किराए के वाहनों पर भी रोक लगा दी गई है।

