जशपुर मुनादी।।
उड़ीसा की सीमा को छूने वाली लावाकेरा पहुंचे जशपुर कलेक्टर नीलेश क्षीर सागर ने लॉक डाउन का पालन नही करने वालो पर नाराजगी जताते हुए मौके पर मौजूद अधिकारियो को किराना दुकान छोड़ सभी दुकानों को बंन्द करने के सख्त आदेश दिए है।थोड़ी देर पहले ही कलेक्टर नीलेश उड़ीसा सीमा से लगे लावाकेरा बॉर्डर निरीक्षण के लिए पहुंचे थे।वहाँ उनकी नजर खुली हई दुकानों और बाहर में घूम रहे लोगों पर पड़ी तो उन्होंने तत्काल मौजूद अधिकारियो को निर्देश दिए कि सभी दुकानों को बंन्द कराई जाय ।उन्होंने कहा कि कोरोना से सभी को बचना चाहिए ।खुद ही हिफाज़त खुद से करनी होगी तभी इस भीषण संक्रमण से बचा जा सकता है ।
आपको बता दें कि लॉक डाउन के आदेश के बावजूद तपकरा लावाकेरा एवं अन्य ग्रामीण अंचलों में दुकानें खुली रहने की शिकायतें मिल रही थी ।जिसके मद्देनजर सोमबार को प्रशासनिक अधिकारियों को आना पड़ा और किराना दुकान छोड़कर सभी दुकानों को बंन्द कराया गया ।

