जशपुर मुनादी।
जहां सारा देश कोरोना से लड़ रहा है, एक आपातकाल की तरह इस समस्या से लड़ने में हर कोई सहयोग करने की दिशा में कार्यरत है। वहीं जशपुर में एक ऐसा संस्थान जो अब भी खुला हुआ है, हाँ आधा शटर जरूर इसका खुला हुआ है। और यह संस्थान प्रशासन के आदेशों और सरकार की अपील के बावजूद अंदर 15-16 कर्मचारी सहित संस्थान काम पर लगा हुआ है। वहीं लोगों के द्वारा यह भी बताया जा रहा है कि अपने ग्राहकों को संस्थान फोन करके बुला भी रहा है। हम आपको यह भी बता दें कि यह संस्थान महिंद्रा फाइनेंस के नाम से है और जशपुर कलेक्ट्रेट से महज आधा किलोमीटर की दूरी में स्थित है।
शासन प्रशासन के लाख कोशिशों के बावजूद ऐसी संस्थाएं न जाने क्यों राष्ट्रहित से ऊपर खुद को बिठा कर रखे हुए है। अपने मुनाफाखोरी में जहां खुद अपने कर्मचारियों के साथ जान का खिलवाड़ तो कर ही रही है और वहीं ग्राहकों के साथ आम जनजीवन को भी खतरे में डालने में ऐसी संस्थाएं कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही हैं।

