कोरोना के कहर की मुनादी।।
पंजाब और पुड्डुचेरी के बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने भी पूरे राज्य में कर्फ्यू लगा दिया गया है। कल जनता कर्फ्यू के बाद जिस तरह से लोग घंटी बजाते हुए सड़क पर निकल आये थे और आज सुबह भी कई जगह लोग बाहर सड़क पर निकलकर घूम रहे थे, जिसजे बाद सरकार ने कर्फ्यू लगाने जैसा कदम उठाया है।
देश में सबसे ज्यादा कोरोना के मरीज महाराष्ट्र में ही पाए गए हैं। अब तक मिले आंकड़े के हिसाब से महाराष्ट्र से 89 मरीज मिले हैं और अबतक इसी राज्य में तीन लोगों की मौत हुई है। इससे सरकार भी सकते में है। आज जब सुबह पंजाब सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया तभी मुनादी ने यह आशंका जताई थी कि और कई दूसरे राज्य इसका अनुशरण करेंगे और अंततः यही हुआ भी कि पंजाब के बाद पुड्डुचेरी और इसके बाद अब महाराष्ट्र सरकार ने भी अपने राज्य में कर्फ्यू लगा दिया है।

