जशपुर मुनादी।।
सुकमा के चिन्तानार में पूलिस नक्सली मुठभेड़ में शहीद हुए जशपुर हर्रा डाँड़ के अमरदीप खलखो का शव पूरे सम्मान के साथ उंसके गांव लाया गया।शहीद अमरदीप की शहादत को सलाम करने और उन्हें श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ लग गयी।शाम करीब 5 बजे जैसे ही शहीद का शव गांव पहुँचा सभी की आँखे नम हो गयी ।सबसे बुरा हाल शहीद के परिवार वालो का था जिन्होंने बड़ी उम्मीद से और न जाने कितने सपनो को संजोकर अपने बेटे को देश और समाज के दुश्मनों के साथ लड़ने के लिए भेजा था लेकिन जब रविवार को एक साथ 17 जवानों के शव मिले और उन शवो की फेहरिस्त में अमरदीप का नाम आया तो पूरे गाँव नही बल्कि पुरा जशपुर मातम में डूब गया ।
आज दोपहर हेलीकॉप्टर से शहीद अमरदीप को पहले जशपुर लाया गया फिर वहाँ से बाई रोड उन्हें हर्रा डाँड़ लाया गया ।उन्हें श्रद्धांजलि देने जिले के लगभग सभी आला अफसरों के साथ साथ इलाके भर के लोग शामिल हुए ।

