रंजीत सोनी(बलरामपुर-राजपुर)मुनादी
बलरामपुर जिला जहां कलेक्टर ने 31 मार्च तक लाक डाउन करने का आदेश जारी किया है हम आपको बता दें की इस स्थिति में सिर्फ कुछ ही दूकानों को खोलने की अनुमति दि गई है जिसमें दैनिक जीवन के जरुरी वस्तु जैसे किराना,दूध,पेट्रोल पंप,एटीएम,दवाई दूकान,मोबाईल साप,सब्जी की कुछ दूकानों को ही खोलने की अनुमति दी गई है और साथ ही प्रशासन की ओर से सख्त हिदायत भी दी गई है कि इन दूकानो में खरीदारी करते सयय लोग भिड़भाड़ ना करें,लोग समूह बना कर खरीदारी ना करें साथ ही अपनी और लोगों की सुरक्षा के लिए मास्क व सेनेटाइजर का प्रयोग करें,साथ ही सब्जीमंडी में सामुहिक रुप से दूकान ना लगाने और लोग अपने घरों में ही ज्यादा समय बितायें व शहर और कसबे में व्यर्थ ना घुमेने का आदेश दिया गया है।
बलरामपुर जिले के राजपुर में प्रसाशन की इन सभी आदेशों का लोगों के द्वारा अवहेलना करते देखा जा रहा है।राजपुर शहर के मध्य में ही प्रति दिन सब्जीमंडी लगता है जहां एक ही स्थान पर 15 से 20 दूकानदार सब्जी लगा कर दूकान चलाते हैं इस जगह पर शहर और आसपास के गांव से लगभग सौकड़ों की संख्या में खरीदार आते हैं जो जिला लाक डाउन होने के बावजूद बदसतूर सब्जीमंडी सजाई जा रही है और लोग भी उस जगह पर जाने से अपने आप को परहेज़ करते नजर नही आरहे हैं इसके अलावा प्रसाशन की ओर से भी इन दूकानदारों और खरीदारों को समझाईश व हिदायत नही दी जा रही है।जहां एक तरफ केंद्र व राज्य सरकार कोरोना को लेकर किसी भी प्रकार की कोताही नही बरतना चाहती है वहीं जिले में प्रसाशन की व्यवस्था ढ़िली नजर आ रही है जिससे कहीं ना कहीं करोना से हमारी जंग विफल होती नजर आ रही है इस सबंध में प्रसाशन को कड़ी रुख अपनानी होगी।
SDM ने बताया कि हमने सब्जीमंडी का निरीक्षण किया है और दूकानदारों और लोगों को समझाईस भी दिया है कि दूकानो को सिमीत संख्या में व निर्धारित समय तक लगायें क्यों कि हमारी रोजमर्रा की वस्तुएं हैं जिसे हम पूर्ण रुप से बंद भी नही करा सकते हैं लेकिन लोगों से अपील कर सकते हैं एसे स्थानो पर जाते समय अपना और लोगों की सुरक्षा का पुरा ध्यान दें।

