कोरोना के कहर की मुनादी।।
देश भर में सरकार के लॉक डाउन और कर्फ्यू के आदेशों के बीच भी कोरोना कहर जारी है। देश भर में इससे संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। 23 मार्च को यह संख्या बढ़कर 499 तक पहुंच गई है वहीं सोमवार को इस वायरस के संक्रमण से दो और लोगों की मौत हो गई और इस संक्रमण से मारने वालों की संख्या भी बढ़कर 10 हो गई। हालांकि इस खतरनाक बीमारी से लड़कर, उसे हराकर बच निकलने वालों की संख्या भी 44 हो गई जिसजे संतोषजनक कहा जा सकता है।
Corona virus के संक्रमण को रोकने कई सरकारों ने एहतियातन कड़े कदम उठाए हैं। जहां लगभग पूरा देश लॉक डाउन कर दिया गया है तो पंजाब, पुडुचेरी और महाराष्ट्र जैसे राज्यों ने कर्फ्यू तक लगा दिया है। हालांकि अब लॉक डाउन वाले राज्यों ने भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है और लॉक डाउन का अक्षरशः पालन करने की कवायद शुरू हो गई है।
इस संबंध में दिल्ली सहित तमाम राज्यों ने लोगों को स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि लॉक डाउन का पालन नहीं किया गया तो अब सख्ती होगी। दरअसल कई राज्यों में लॉक डाउन को लेकर ढीले रवैये से नाराज प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर सख्ती की बात कही थी इसके बाद सभी सरकारों ने भी सख्त होने का फैसला किया। तीन राज्यों ने तो अपने राज्य में कर्फ्यू तक लगा दिया।
यदि पूरी दुनिया की बात करें तो corona virus से संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख से ज्यादा हो गई है वहीं इस बीमारी से मारने वालों की संख्या 13 हजार से ज्यादा है। लेकिन इन सबके बीच इस बीमारी से लड़कर बाहर निकलने वालों की संख्या भी 88 हजार से ज्यादा है। ज्यादातर लोग यह अपील कर रहे हैं कि लॉक डाउन का पालन हम सब सख्ती के साथ करें तभी इस संक्रामक बीमारी से हम जीत पाएंगे।

