जशपुर- पत्थलगाँव मुनादी//लॉक डाउन को नही मानने वालो के विरुद्ध जशपुर में भी कार्यवाहियां शुरू हो गयी है।कार्यवाही की पहली खबर जशपुर जिले के पत्थल गांव से आ रही है।यहाँ प्रशासन अब लॉक डाउन को सख्ती से पालन करने के लिए पूरी तरह मुश्तैद है और लॉक डाउन का उलंघन करने वालों के विरुद्ध कार्यवाहियां की जा रही है।
पत्थलगांव तहसीलदार महेश शर्मा ने बताया कि सुबह सुबह लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लेने जब उन्होंने शहर का भ्रमण करना शुरू किया तो देखा कई ऐसे युवक थे जो बेवजह शहर में बाईक से घूम रहे थे।इन्हें देखते ही उनके बाहर घूमने का कारण पूछा गया और संतोषजनक जवाब नही मिलने पर उनके बाईक जप्त कर लिए गए ।
आपको बता दें कि पत्थल गाँव तहसीलदार महेश शर्मा सोमबार से ही लॉक डाउन को पालन कराने सड़क पर आ गए है ।

दूसरी ओर बगीचा SDM रोहित व्यास ने सोमबार से लागू जनता कर्फू के नियम को आज से लागू कर दिया है।उन्होंने लॉक डाउन का पालन करने आज और कल मेडिकल दुकानों को छोड़कर सारी दुकानें बंद रखने के कड़े निर्देश दिये हैं।उनके आदेशानुसार,,कोई भी व्यक्ति या वाहन सवार घर से बाहर निकलेगा तो उसकी वाहन जब्त कर उस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर की जाएगी ।

