24-March-2020


ब्रेकिंग जशपुर :देखिये वीडियो,लॉक डाउन के दौरान क्या हो रहा है जशपुर में ……झारखण्ड सीमा पर



जशपुर मुनादी//छग में लॉक डाउन का असर जशपुर जिले में भी दिखने लगा है ।लॉक डाउन को कड़ाई से पालन कराने के लिए अब जिले की पूलिस और प्रशासन भी सड़क पर आ गए है।इसका ताजा नमूना झारखण्ड की सीमा से लगे ग्रामीण क्षेत्रो में देखने को मिल रही हैं ।

https://youtu.be/7cXNggcrNFE

झारखण्ड की सीमा से जशपुर के रास्ते झारखण्ड की ओर जा ही गाड़ियों को रोक कर पूलिस द्वारा पूछ ताछ की जा रही है ।इसी क्रम में मंगलवार को सुबह सुबह सिंगिबहार में तपकरा पूलिस ने ऐसे कई वाहनों को जशपुर की ओर जाने से रोक दिया और उन्हें दूसरे मार्ग से जाने की सलाह दी।बताया जा रहा है कि 2-3पिक अप में भरकर करीब 52 लोग केरला से वापस झारखण्ड लौट रहे थे ।जानकारी के अनुसार सभी झारखण्ड के रहने वाले हैं और कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए किसी तरह अपने अपने घर वापस लौट रहे थे ।सिंगी बहार में तैनात तपकरा पूलिस ने उनसे पूछ ताछ की ओर उन्हें फिर दूसरे मार्ग से झारखण्ड की ओर रवाना किया।

https://youtu.be/s9Q8LvXFyu4

हम तपकरा की बात करें तो कलेक्टर की सख्ती के बाद डेली मार्केट को छोड़कर पुरा गांव लॉक डाउन हो गया है ।डेली मार्केट में भी पचले कि तरह भीड़ भाड़ नही देखी जा रही है लेकिन फिर भी लोग बाहर से सब्जी बेचने आ रहे है और सब्जी कम आने के कारण सब्जी खरीदने वालों की होड़ लग जाए रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News