24-March-2020


Munaadi Breaking - पुलिस ने शाहीन बाग से प्रदर्शनकारियों को हटाया, 100 दिन से जारी था विरोध प्रदर्शन, लॉक डाउन के कारण हटाया गया, 9 हिरासत में



डेस्क मुनादी।।

मंगलवार को सुबह पुलिस ने दिल्ली के शाहीनबाग से अंततः प्रदर्शनकारियों को हटा दिया है। यहाँ प्रदर्शनकारी 100 दिनों जे CAA के विरोध में प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस का कहना है कि पूरे दिल्ली में कोरोना संक्रमण को रोकने धारा 144 लगाई गई है और सरकार ने लॉक डाउन की भी घोषणा की है जिसके अनुसार एक जगह 4 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते लेकिन शाहीन बाग में मंगलवार की सुबह करीब 50 लोग इकट्ठा थे इसलिए कार्रवाई हुई।

पुलिस ने बताया कि वहां पुलिस ने जाकर लोगों को प्रदर्शन हटाने के लिए समझाया और कोरोना के संक्रमण के बारे में बताया जिसके बाद कई लोग वहां से हटने के लिए तैयार भी गए लेकिन कुछ लोग विरोध करने लगे। इसके बाद पुलिस ने विरोध करने वालों को हिरासत में ले लिया और वहां लगे टेंट को हटा दिया। वहां रखे सामानों को पुलिस ने जब्त कर लिया। पुलिस ने बताया कि धरना स्थल से 9 लोगों लो हिरासत में लिया गया है जिनमें 6 महिलाएं हैं।

यह धरना पिछले 15 दिसंबर से CAA के खिलाफ यहां धरना जारी था। कोरोना के संक्रमण रोकने दिल्ली में दो दिन पहले लॉक डाउन की घोषणा की गई थी, कल दिल्ली के मुख्यमंत्री ने लॉक डाउन न मानने वालों के ऊपर कार्रवाई की भी बात की थी। हालांकि पूर्व में भी कई बार इन प्रदर्शनकारियों को हटाने पुलिस द्वारा प्रयास किया गया था।

कोरोना के संक्रमण को देखते हुए लगभग पूरे देश में लॉक डाउन की घोषणा की गई है। कोरोना से पूरे देश में 500 लोग संक्रमित पाए गए हैं जिनमें अबतक 10 लोगों की मौत भी हो चुकी है हालांकि 44 लोगों ने इस बीमारी से लड़कर खुद को इस बीमारी से बाहर निकालने में भी सफलता पाई है लेकिन सरकार इसके संक्रमण को रोकने लगातार प्रयास कर रही है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News