24-March-2020


लॉक डाउन के बीच समझे बेजुबानो की आवाज और करें ये काम, इस संस्था ने उठाया बीड़ा और लोगों से भी किया ये अपील .....पढें पूरी खबर



लायनेस एरिया ऑफिसर लता अग्रवाल की अनुकरणीय पहल

जनता कर्फ्यू और लॉक डाउन के बीच बेजुबान और निरीह पशुओ को हाथ से बना खिला रही भोजन जिले की जनता से भी पशुओ के सहयोग की अपील

रायगढ़ मुनादी।

पूरे विश्व में फैले कोरोना नामक महमारी के बीच भारतवासी भी अपने अपने हिसाब से इस महायुद्ध में एक सैनिक की भूमिका निभा रहे है।22 तारीख को जहाँ देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाह्नन पर पूरे देश मे जनता कर्फ्यू लगा और लोगो ने घर से ना निकल कर इस कर्फ्यू में अपना योगदान दिया वही प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी और रायगढ़ कलेक्टर माननीय यशवंत कुमार जी द्वारा पूरे जिले में लॉक आउट पश्चात सभी नगरवासी अपने अपने दुकाने बन्द कर घर मे ही परिवार जनों के साथ खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे है।इस सभी परिस्थितयो के बीच शहर में विचरण करने वाले निरीह पशु गाय कुत्ते और अन्य जानवरों के सामने विकट समस्या उत्पन्न हो गई है।

सभी व्यवसायिक प्रतिष्ठान और होटल बन्द होने के कारण इन पशुओ के भोजन के स्रोत भी बंद हो गए है।इसी बीच शहर की लोकप्रिय समाजसेविका और लायनेस क्लब 06 की एरिया आफिसर लता अग्रवाल ने अपने परिवार के भोजन में कुछ ज्यादा भोजन बनवाकर घर के बाहर विचरण करने वाले पशुओ को अपने व अपने परिवार के साथ हाथो से भोजन करवा मानवता की मिसाल पेश की।और साथ ही अपने फेसबुक से रायगढ़ सहित जिले की आम जनता से इस दिशा में भी एक कदम बढ़ाकर ऐसे बेजुबान पशुओ की मदद करने की अपील की है।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News