बिलासपुर मुनादी।।
लॉक डाउन को लेकर पूलिस और प्रशासन द्वारा बरती जा रही सख्तियों के बाद प्रदेश भर में सब्जी का संकट गहरा सकता है ।कोरोना वायरस के संक्रमण से लोगो को बचाने के लिए प्रदेश सरकार ने पूरे प्रदेश में लॉक डाउन कर दिया था लेकिन अभी भी जब कुछ लोग लॉक डाउन को लेकर गम्भीर नही दिखे तो पूलिस और प्रशासन ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी है जिसे काफी जरूरी भी माना जा रहा है लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि परिवहन पर रोक के बाद सब्जी का बड़ा संकट सामने आ सकता है ।जानकारी के मुताबिक सब्जी संकट को लेकर सब्जी मंडी व्यापारियों की एक बड़ी बैठक बिलासपुर में हो रही है जिसमे बिलासपुर सब्जी मंडी के सभी व्यापारियों ने हिस्सा लिया है ।

बैठक में सब्जी संकट से उबरने को लेकर विचार विमर्श शुरू है। सब्जी व्यापारियों के द्वारा लोगो को नियमित रूप से सब्जी मुहैया कराए जाने की कोशिश हो रही लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब तक परिवहन सुचारू रूप से संचालित नही होते तबतक ऐसा हो पाना संभव भी नही दिखता।दूसरी ओर देश मे बढ़ते कोरोना मरीजों की संख्या को लेकर केंद्र और प्रदेश सरकार काफी गम्भीर है और ज्यादा से ज्यादा लोगो को संक्रमण से दूर रखने सरकार हर थोड़ी देर में नए नए फैसले ले रही है ।देश के कई हिस्सों में जहां कर्फ्यू लगा दिये गए हैं वही प्रदेश में शहर से लेकर गांव तक मे लॉक डाउन की स्थिति देखी जा रही है ।

