24-March-2020


Watch video: जशपुर के गांवों में देखिये सन्नाटे का आलम , आदमी तो आदमी परिंदे भी…..गाँव मे ऐसे हो रही है जरूरी सामानों की ख़रीददारी ,देखिये वीडियो



नितीश कुमार की मुनादी।।

कोरोना के कहर से बचने के लिए ग्रामीण जागरूकता की मिशाल पेश कर रहे हैं।एक तरफ जहां शहरों में घूम रहे लोगों को घरों में भेजने के लिए पूलिस को डंडे भांजने पड़ रहे हैं वहीं ग्रामीण क्षेत्रो जे दुकानदारों ने बगैर किसी दबाव के अपनी दुकानों को बंन्द कर दिया है।दोपहर में चौपाल लगाकर चर्चा करने वाले ग्रामीण अपने अपने घरों में हैं और गाँव मे पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है ।


https://youtu.be/ZiuDnaBYz38

यह बोलती हुई तस्वीर जशपुर जिले के फरसाबहार इलाके की है जहां गांव में पूरी तरह सन्नाटा पसरा हुआ है ।सन्नाटे और बंदी का आलम ये है घरेलू जरूरत के सामानों को लोग साईंकिल में ला रहे है और बेंच रहे है लेकिन फिर भी यहां भीड़ नही दिख रही ।जिनको जरूरत है वे घर से बाहर निकल रहे हैं और जरूरतों का सामान खरीद रहे हैं।ग्रामीण क्षेत्र के झारमुंडा पंचायत से गुरबरु यादव राशन सामान सहित अन्य साबुन सर्फ अपने सायकिल से पूरा अंकिरा व कोरंगामाल पंचायत में जा कर बिक्री कर रहे है

दरअसल पूरी कवायद कोरोना वायरस की श्रृंखला को तोड़ने की है और इस कवायद का समर्थन करने फरसाबहार ,पंडरीपानी, अंकिरा, पेटामारा के व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी।








Advertisement

Samvad Advertisement
× Popup Image


Trending News